Chanamurraa

SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट न आने से परेशान अभ्यर्थियों ने की डिप्टी सीएम से की मुलाकात, रखी ये मांग…

  • May 27, 2024
  • 75 Views
Spread the love

रायपुर। राज्य में सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा के आठ महीने बाद भी परिणाम नहीं आए हैं। इसे लेकर अभ्यर्थी परेशान हैं। पीड़ित अभ्यर्थियों ने रविवार को उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए फिजिकल इंटरव्यू लेने के लिए कोर्ट द्वारा सरकार को दिए गए आदेश का पालन जल्द से जल्द किया जाए।

अभ्यर्थियों ने दावा किया है कि उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि भर्ती परीक्षा के नतीजों को लेकर विभाग अपना काम कर रहा है। विभाग को जो भी हाई कोर्ट के निर्देश हैं, उसको विभाग पालन करेगा।

1300 से ज्यादा के परिणाम लंबित

गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने सब इंस्पेक्टर की प्लाटून कमांडर पद के लिए 370 महिला अभ्यर्थियों की जगह 370 पुरुष अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए चयन के लिए 45 दिन के अंदर आमंत्रित करने और पत्र जारी करके 90 दिन के भीतर चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आदेश दिया है। पिछले आठ महीने में प्रदेश भर के 1300 से ज्यादा लोगों के परिणाम लंबित है।


Spread the love