Chanamurraa

इन संभागों के लिए अलर्ट हुआ जारी, 43.6 डिग्री तक पहुंचा तापमान…

  • May 27, 2024
  • 94 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से नौतपा लग चुका हैं, जिसका असर देखने को मिल रहा हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना।

नौतपा के दौरान गरज-चमक के साथ प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट और बिलासपुर-सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर में आंधी तूफान के साथ बादल गरजने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मध्य छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लू का अलर्ट है।

रविवार को बेमेतरा सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में 43.7 डिग्री तापमान रहा। दुर्ग में 43.6 डिग्री तापमान रहा। मुंगेली में 43.3 और रायगढ़ में 42 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।


Spread the love