Chanamurraa

CG Job vacancy : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर … संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित … देखे पूरा डिटेल …

  • March 7, 2024
  • 108 Views
Spread the love

रायपुर : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। स्व.विसाहू, दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है। योग्य उम्मीदवारओं के लिए वॉक-इन-इन्टरव्यू विज्ञापन जारी दिनांक से आयोजित किया जा रहा है। स्व.विसाहू, दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा के लिए स्वीकृत, रिक्त पद के विरुद्ध संविदा भर्ती नियम-2012 जो चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए लागू हो, के आधार पर भरने के लिए शासन द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए सोमवार से शुक्रवार प्रत्येक कार्यदिवस प्रातः 11.00 बजे से वॉक-इन-इन्टरव्यू विज्ञापन जारी दिनांक से आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के विभाग-एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोमेस्ट्री, माइकोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसीन, फारेंसिक मेडिसीन, जनरल मेडिसीन, जनरल सर्जरी, शिशु रोग, अस्थि रोग, ई.एन.टी, नेत्र रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, मनोरोग, रेस्पीरेटरी, स्कीन, निश्चेतना, रेडियोडायग्नोसिस, रेडियोथेरेपी, ईमरजेंसी मेडिसीन विभाग में आरक्षित/अनारक्षित वर्ग के चिकित्सा शिक्षकों, चिकित्सकों, सीनियर रेसीडेंट, जूनियर रेसीडेंट, प्रदर्शक / ट्यूटर एवं अन्य चिकित्सक प्रथम, द्वितीय श्रेणी के रिक्त पदों पर आरक्षण रोस्टर अनुसार संविदा नियुक्ति के लिए एन.एम.सी. के मापदण्ड की अर्हता (अधिकतम आयु 70 वर्ष तक नियुक्ति मान्य होगी।) रखते हों। स्व-प्रमाणित दस्तावेजों के साथ इस महाविद्यालय में कार्यालयीन समय में स्वयं व्यय पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए विस्तृत जानकारी चिकित्सा महाविद्यालय के वेबसाईट https://sbdmscm.edu.in एवं नोटिस बोर्ड में देखा जा सकता है।


Spread the love