Chanamurraa

CG : साईं बाबा हॉस्पिटल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, स्वाति महोबिया ने महिलाओं को किया सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलेगी ये मुफ्त सुविधाएं …

  • March 7, 2024
  • 61 Views
Spread the love

रायपुर : राजधानी रायपुर के साईं बाबा हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर जिला सीएमएचओ मिथलेश चौधरी उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस कार्यक्रम में साईं बाबा हॉस्पिटल की डायरेक्टर स्वाति महोबिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का सम्मान किया। साथ ही महिलाओं को बीमारियों से बचने के उपाय एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया।

आपको बता दें कि डॉ. स्वाति महोबिया का नाम पूरे प्रदेश भर में सबसे सफल गायनोलॉजिस्ट के रूप में चर्चित है। इसके साथ ही साईं बाबा हॉस्पिटल रायपुर में आईवीएफ सेंटर के लिये फेमस है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साईं बाबा हॉस्पिटल के द्वारा फ्री कैंसर स्क्रिनिंग ओपीडी, एक्सपर्ट कंसलटेशन,मुफ्त डाइटेशन कंसलटेशन आदि की सुविधा दी जाएगी। यह स्किम 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा.


Spread the love