Chanamurraa

CG News : चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दिग्गज नेत्री शहर अध्यक्ष भाजपा में हुई शामिल…

  • March 4, 2024
  • 40 Views
Spread the love

जगदलपुर : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका मिला है। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सरला तिवारी ने रविवार को भाजपा का दामन थामा है। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जिला कार्यालय में सरला तिवारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में महिला विंग की शहर अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव के पद पर सरला तिवारी कार्यरत थीं। इस दौरान सरला तिवारी ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर उन्होंने प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार में महिलाओं के हित में कई काम हुए हैं, जिनसे प्रभावित हुईं है।


Spread the love