Chanamurraa

कांग्रेस भवन में महिला स्वराज अभियान का पोस्टर लॉन्च, महिलाओं को चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

  • November 7, 2024
  • 49 Views
Spread the love

रायपुर। कांग्रेस भवन रायपुर में महिला स्वराज अभियान का पोस्टर लॉन्च किया गया, जिसमें AICC महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, IYC के राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद्र पाढ़ी, IYC के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा और Indira Fellowship की नेशनल कोऑर्डिनेटर मूलतः दीपका कोरबा की रहने वाली अवंतिका तिवारी ने विशेष रूप से उपस्थित थी।इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में महिला स्वराज अभियान के उद्देश्य और उसकी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

महिला स्वराज अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ग्राम पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत इच्छुक महिलाएं प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेकर स्थानीय निकायों में अपनी भूमिका के प्रति जागरूकता प्राप्त कर सकेंगी। अभियान की शुरुआत महिलाओं को राजनीति में कदम रखने के लिए संगठित प्रयासों और समर्थन प्रदान करने की दिशा में की गई है, जिससे वे नेतृत्व क्षमता का विकास कर सकें। अभियान के माध्यम से उन्हें चुनाव प्रक्रिया, चुनावी रणनीतियाँ, और स्थानीय प्रशासनिक कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आगे आकर पंचायत चुनावों और शहरी निकायों में हिस्सा लें और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।

इंदिरा फैलोशिप की नेशनल कोऑर्डिनेटर अवंतिका तिवारी ने बताया जो महिलाएं इस अभियान से जुड़ना चाहती हैं वे www.mahilaswaraj.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर सकती हैं


Spread the love