Chanamurraa

इंदौर पुलिस के ‘यमराज’ जवाहरसिंह जादौन की करंट लगने से मौत

  • October 27, 2024
  • 86 Views
Spread the love

इंदौर ।  कोरोनाकाल में यमराज का वेश बनाकर लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करने वाले हेड कांस्टेबल जवाहरसिंह जादौन की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई।

वह जूनी इंदौर थाने के पीछे शासकीय आवास के बाहर सुबह करीब 11.30 बजे गाय को नहला रहे थे कि आसपास फैले बिजली के तारों से उन्हें करंट लग गया।

इसके बाद स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जादौन एमजी रोड थाने में भी पदस्थ रह चुके हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है।

बता दें कि हेड कांस्टेबल जादौन कोरोनाकाल में लोगों से एक मीटर की दूरी बनाए रखने और घर से बाहर नहीं निकलने की अपील करते हुए प्रसिद्ध हुए थे।


Spread the love