Chanamurraa

कॉर्पोरेट्स के लिए कर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 15 दिन बढ़ी

  • October 26, 2024
  • 59 Views
Spread the love

नई दिल्ली । आयकर विभाग ने मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के लिए कॉर्पोरेट्स की ओर से आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। शनिवार को यह जानकारी सामने आई। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक परिपत्र में कहा कि पिछली 31 अक्टूबर की समयसीमा बढ़ायी जाएगी।



मूल्यांकन वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर रिटर्न दाखिल करने) के लिए नई समयसीमा अब 15 नंवबर है। नांगिया एंडरसन एलएलपी टैक्स पार्टनर के संदीप झुनझुनवाला के अनुसार कर रिटर्न दाखिल करने की यह विस्तारित अवधि कर ऑडिट रिपोर्ट पर लागू नहीं होगी।

इससे पहले सितंबर में, सीबीडीटी ने कर ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम समयसीमा सात दिन तक बढ़ाकर सात अक्टूबर कर दी थी।


Spread the love