Chanamurraa

जियो की सर्विस ठप! यूजर्स को नो सिग्नल और मोबाइल इंटरनेट को लेकर आ रही परेशानी…

  • September 17, 2024
  • 71 Views
Spread the love

रिलायंस जियो की सर्विस ठप हो गई है। ज्यादातर यूजर्स के मोबाइल में सिग्नल नहीं आ रहे हैं। 20 प्रतिशत लोगों ने इंटरनेट कनेक्टिविटी में बाधा होने की रिपोर्ट डाउनडिटेक्टर पर की है।14 प्रतिशत लोगों को जियो फाइबर चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। रिलायंस जियो की वेबसाइट भी सही तरह से काम नहीं कर रही और न ही यूजर्स जियो ऐप को एक्सेस कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर पर 12 बजे के करीब 10 हजार से अधिक शिकायतें हैं। आउटेज की परेशानी दिल्ली, लखनऊ और मुंबई जैसे शहरों से अधिक रिपोर्ट की गई हैं।

डाउनडिटेक्टर पर हजारों रिपोर्ट

जियो की सर्विस डाउन होने की शिकायत देशभर से यूजर्स कर रहे हैं। एक्स पर भी जियो डाउन ट्रेंड कर रहा है। लोग जियो के लिए मीम शेयर कर रहे हैं।


Spread the love