Chanamurraa

BJP नेता पर सुरक्षाकर्मी ने तान दिया राइफल, फिर…

  • August 17, 2024
  • 76 Views
Spread the love

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में BJP के जिला महामंत्री बिलाल खान की जान बाल- बाल बची। जब उनके ही सुरक्षाकर्मी ने उनसे अभद्रता करते हुए अपनी रायफल कॉक कर ली और घर के अंदर घुस कर गोली मारने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद दूसरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद करके उनकी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह रायफल कॉक करता दिखाई दे रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, बिलाल खान BJP के जिला महामंत्री हैं।

उनकी सुरक्षा के लिए दो जवान दिए गए हैं। तभी आज सुबह आरक्षक नागेश टिंगे नशे की हालत में था और गाली- गलौच करने लगा। उसने अपनी सर्विस रायफल कॉक कर ली और घर में घुस कर गोली मारने की कोशिश करने लगा। यह देखकर दूसरे सरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद करके उनकी जान बचाई। बताया जाता है कि, जवान नशे में धुत था। इस घटना के सामने आने के बाद एसपी ने जवान का MLC कराकर उसे निलंबित किया गया है और उनके विरुद्ध प्रारंभिक जांच संस्थित की गई है। एसडीओपी भोपालपट्टनम मयंक रणसिंह को प्रारंभिक जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।


Spread the love