रायपुर: अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और आप एम्स अस्पताल में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रायपुर एम्स में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकली है। सीनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) के 82 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वॉक-इन-इंटरव्यू शुक्रवार, 23 अगस्त को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अगले वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख एम्स रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी
पदों का विवरण
यूआर- 17 पद
ओबीसी- 29 पद
एससी- 22 पद
एसटी- 8 पद
ईडब्ल्यूएस- 6 पद
आयु सीमा : उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी/एसटी के लिए अधिकतम आयु में 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट ।
योग्यता : उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री अर्थात एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा । चयनित होने से पहले उम्मीदवार के पास डीएमसी/डीडीसी/एमसीआई/राज्य पंजीकरण ।
आवेदन शुल्क: जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
वेतनमान : एम्स के इन पदों पर जिस किसी भी उम्मीदवारों का चयन होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर लेवल-11 के तहत मंथली सैलरी 67700 रुपये मिलेगा।
चयन प्रक्रिया : चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी। इंटरव्यू के समय अपने आवेदन के साथ डिग्री, प्रमाण, मार्कशीट, आयु प्रमाण और जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के सभी प्रासंगिक मूल डॉक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई टीए/डीए नहीं मिलेगा।
आवेदन की लास्ट डेट : 23 अगस्त




