Chanamurraa

त्वचा के कसाव के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस मास्क, बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवां

  • July 17, 2024
  • 47 Views
Spread the love

नई दिल्ली : जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। जोड़ों में दर्द और त्वचा पर झुर्रियां पड़ना तो जैसे बेहद आम बात है। ऐसे में लोग शरीर का तो ध्यान रखते हैं लेकिन त्वचा में होने वाले बदलावों को अनदेखा कर देते हैं। अगर सही समय पर त्वचा का ध्यान रख लिया जाए तो आप कई परेशानियों की शुरुआत होते ही उसे खत्म कर सकते हैं।

हम अक्सर ऐसा देखते हैं कि बहुत से लोग बढ़ती उम्र में त्वचा के ढीलेपन से परेशान रहते हैं। वो त्वचा के कसाव को बरकरार रखने के लिए कई तरीके स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। इसका असर ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहता। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहां कुछ ऐसे घरेलू फेस मास्क के बारे में बताया जा रहा है, जिनके इस्तेमाल से आप त्वचा का कसाव बरकरार कर रख सकते हैं। इससे आपकी त्वचा बढ़ती उम्र में भी जवां रहेगी।

अंडे का फेस पैक

अंडे के फेस मास्क को बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले अंडे का सफेद भाग लेकर उसे अच्छी तरह फेंटना है। इसके बाद इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

दही और बेसन का फेस पैक

इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको 2 चम्मच दही और 1 चम्मच बेसन की जरूरत पड़ेगी। मास्क तैयार करने के लिए दोनों सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

केला और शहद का फेस पैक

इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको 1 पका केला और 1 चम्मच शहद चाहिए होगा। इसका पैक तैयार करना काफी आसान है। बनाने के लिए केले को मैश करें और उसमें शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें।

एलोवेरा जेल और खीरे का फेस पैक

2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच खीरे का रस के इस्तेमाल से आप ये मास्क तैयार कर सकते हैं। इसको तैयार करने के लिए आपको दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाना है। चेहरे पर कुछ देर मास्क लगाने के बाद इसे हटा दें।

पपीता और शहद का फेस पैक

इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच मैश किया हुआ पपीता एक कटोरी में लें। अब इस पपीते में 1 चम्मच शहद मिलाएं और पैक तैयार करें। 15-20 मिनट के बाद धो लें।


Spread the love