Chanamurraa

सभी स्कूलों में मनाया जाएगा ‘गुरु पूर्णिमा उत्सव’, 21 जुलाई को होगा शिक्षकों का सम्मान, आदेश जारी

  • July 17, 2024
  • 72 Views
Spread the love

भोपाल। 21 जुलाई को मध्य प्रदेश के समस्त स्कूलों में गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर ‘गुरु पूर्णिमा उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।मध्य प्रदेश में 20 और 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के महत्व और पारंपरिक गुरु शिष्य की संस्कृति के बारे में बताया जाएगा। प्राचीन काल में प्रचलित गुरुकुल व्यवस्था और भारतीय संस्कृति पर निबंध लिखना होगा। वहीं 21 जुलाई को योजना और शिक्षकों का सम्मान होगा। शिक्षकों और विद्यार्थी गुरु संस्मरण का संभाषण भी देंगे।


Spread the love