Chanamurraa

CG- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी की होगी छुट्टी, कांग्रेस ने बताया अफवाह, भाजपा बोली…

  • June 23, 2024
  • 119 Views
Spread the love

रायपुर : कांग्रेस की लोकसभा में करारी हार के बाद अब बदलाव की अटकलें तेज है। खबर है कि कांग्रेस बड़े पैमाने पर संगठन में सर्जरी करने जा रही है। लोकसभा चुनाव की समीक्षा के बाद कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी हटाये जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ से भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को बदलने की चर्चा है। हालांकि इस मामले में कांग्रेस अभी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है,

वो भाजपा पर इस मामले में निशाना साध रही है। मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि बीजेपी बौखलाई हुई है। दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा पर आक्रमण कर रही है। कांग्रेस पार्टी आक्रामक है जिसकी वजह से बीजेपी अफवाह फैला रही है। 6 महीने में तीन प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए थे पहले अपने गिरेबां पर झांके। भाजपा के अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है।

हालांकि कांग्रेस के इस बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि हार जिनकी नियति बन गई है उनको समीक्षा करने की आवश्यकता क्या है। राजनीतिक दल के अंदर जीत की भी समीक्षा होती है हार की भी समीक्षा होती है। हार का ठीकरा अपने ऊपर लेने वाला कोई नहीं है। नैतिकता कांग्रेस के अंदर नहीं रह गई है।


Spread the love