बिहार। बिहार और झारंखड UG नीट पेपर लीक मामले में पटना पुलिस ने 13 लोगों को गिफ्तार किया था, जिन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं. वही अब इस मामले में पुलिस ने 6 और आरोपियों के झारखंड के देवघर से धरदबोचा है।
गिरफ्तार आरोपियों में पंकू तो किसा का नाम काजू तो कोई चिंटू है. इसके अलावा तीन और नाम परमजीत सिंह, अजीत कुमार, और राजीव कुमार हैं. यह सभी नालंदा के रहने वाले हैं.
जानाकरी के मुताबिक,आरोपियों को देवघर में एम्स के बगल के मकान से गिरफ्तार किया गया है, अब आर्थिक अपराध इकाई इन्हें पटना के न्यायालय में पेश कर सकती है. फिलहाल सभी आरोपी से पूछताछ चल रही है. इससे पहले बिहार से ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन को शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तलब किया गया था. क्योंकि इस मामले में ईओयू की टीम ही जांच कर रही है. खबर है कि टीम ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय को अपनी जांच की पूरी रिपोर्ट सौंप दी है.
इस मामले बड़े पैमाने पर देश भर में विरोध भी हुआ, जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भी एक्शन में आया और पूरी जानकारी मांगी. अब इस मामले में बड़े पैमाने पर जांच होने की उम्मीद है. पहले ही इस परीक्षा में 100 प्रतिशत मार्क्स आने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर है, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद जांच के आदेश दिए.
बिहार में जोरदार प्रदर्शन
वहीं मामले को लेकर पूरे देश और बिहार में भी जोरदार प्रदर्शन चल रहा है. बिहार में सांसद पप्पू यादव के कार्यकर्ता छात्र समर्थ सड़क पर भैंस के साथ प्रदर्शन करते हुए नजर आए. छात्रों ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ छात्रों में आक्रोश है और इस प्रदर्शन के जरिए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं.




