Chanamurraa

कलेक्टर ने तीन नायब तहसीलदारों को जारी किया शो कॉज नोटिस, जानें क्या पूरा मामला….

  • May 21, 2024
  • 95 Views
Spread the love

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले की तीन नायब तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस जारी किए हैं। राजस्व संबंधी सभी तरह के मामलों के निराकरण में उनके द्वारा शिथिलता बरतने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा को लांघा जा रहा था। इनमें संकरी तहसील के नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर, लीलाधर चंद्रा और बिल्हा की नायब तहसीलदार विनीता शर्मा को नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर निराकरण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने एक एक नायब तहसीलदार वार मामलों की समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने के पहले 15 जून तक सीमांकन के तमाम दर्ज मामले निराकृत कर लिए जाएं।

फिलहाल लगभग 700 मामले विभिन्न तहसीलों में लंबित हैं। बैठक में आम जनता से ज्यादा जुड़े मामले नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, डायवर्सन की गहराई में जाकर समीक्षा की। ज्यादा से ज्यादा डायवर्सन के मामले दर्ज कर राजस्व वसूली के निर्देश दिए।

आबादी भूमि की ड्रोन सर्वे की भी जानकारी बैठक में ली गई। जिले की कुल 708 ग्रामों में से 661 ग्रामों में आबादी भूमि है। सभी का सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा ड्रोन सर्वे किया जा चुका है। उपलब्ध कराए गए सर्वे नक्शा का राजस्व अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है।


Spread the love