Chanamurraa

SP के निर्देश पर 280 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित…

  • May 20, 2024
  • 57 Views
Spread the love

दुर्ग । एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर सतीष ठाकुर, सतांनद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग ने इस वर्ष विगत 4 माह में 280 लापरवाह वाहन चालको के लायसेंस सस्पेंड करने हेतु परिवहन विभाग को प्रेषित किया था। जिसमें परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालको का लायसेंस को सस्पेंड कर दिए हैं। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 280 प्रकरण में से 204 प्रकरण छ.ग. राज्य के सभी जिलों एवं 76 प्रकरण अन्य राज्यों के वाहन चालको का भेजा गया है।

सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाईन के अनुसार मोटर व्हीकल एक्ट के 07 धाराओं जिसमें तेज रफ्तार वाहन चालन, रेड सिग्नल जम्प, शराब सेवन कर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करना, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना, विपरीत दिशा से वाहन चालन करना एवं माल वाहक में ओवर लोड माल ले जाना में वाहन चालको के लायसेंस सस्पेड करने निर्देशित किया गया है।


Spread the love