Chanamurraa

कुल्हाड़ी से काटकर 12वी के छात्र की निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

  • May 3, 2024
  • 51 Views
Spread the love

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले के अमलीडीह में शुक्रवार को अज्ञात आरोपित ने घर घुसकर 18 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह 11 बजे की आसपास की है। मृतक 18 वर्षीय देवप्रकाश वर्मा घर पर अकेला था। वहीं माता-पिता काम पर गए हुए थे। घर में दो बहन में एक बड़ी बहन मधु 19 साल मनरेगा में हाजिरी दिलवाने गई थी। जबकि एक छोटी बहन माया नहाने गई थी।

गांव में फैली सनसनी

मृतक की छोटी बहन घर पहुंची तो देवप्रकाश लहूलुहान था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के पिता को दी। युवक की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक हाल ही में 12 कक्षा का परीक्षा दिलाया था। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है।


Spread the love