Chanamurraa

करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी की दर्दनाक मौत…

  • May 3, 2024
  • 82 Views
Spread the love

कोरबा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में बिजली कार्य के दौरान एक बिजली कर्मचारी करंट के चपेट में आ गया। घटना के बाद देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक़ बांकीमोंगरा के गजरा चौक निवासी ज्वाला प्रसाद खूंटे उम्र लगभग (31 वर्ष) पिता ज्ञान लाल खूंटे (जग्गू) की मौत हुई है। ज्वाला प्रसाद खूंटे एसईसीएल में लाइनमैन के कार्य करता था। हर रोज की तरह वह सुबह की पहली पाली कार्य में अपने लाइनमैन का कार्य कर रहा था, इसी दौरान बिजली तार में प्रवाहित विद्युत लाइन में कार्य करते हुए करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल उसे बांकीमोंगरा के एसईसीएल अस्पताल में लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे उपचार दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।


Spread the love