Chanamurraa

तिहाड़ जेल में चाकू मारकर कैदी की हत्या, खाने को लेकर हुई थी झड़प

  • May 4, 2024
  • 55 Views
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल में दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प होने की खबर प्रकाश में आई है। इस झड़प में एक कैदी की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मृतक जेल में सेवादार के रूप में काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता घटना तिहाड़ के जेल के नंबर 3 की बताई जा रही है। शुक्रवार को दीपक नाम के कैदी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि एक अन्य कैदी ने विवाद होने पर हाथ से बनाए हथियार से दीपक पर हमला किया। हत्या के एक मामले में दीपक जेल में बंद था, जबकि हमला करने वाला कैदी हत्या के प्रयास में जेल में बंद है। सूत्रों के मुताबिक, खाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love