Chanamurraa

भिलाई पावर हाउस में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी भीषण, कई गाड़ियां जलकर…

  • April 28, 2024
  • 54 Views
Spread the love

भिलाई।भिलाई पावर हाउस के नंदिनी रोड स्थित एक इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम में भीषण आग लग गई। सूर्या मोटर्स नाम की दुकान में रविवार सुबह करीब 11 बजे धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग फैलने लगी। मौके पर पहुंचे शोरूम संचालक ने जब शटर उठाया तो आग की लपटे देखकर वह दुकान के अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर सका। सुचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल मौके पर छावनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई है। वहीं आग लगने से कई गाड़ियां जल गई है, लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है


Spread the love