Chanamurraa

कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, एक राजस्व निरीक्षक समेत पांच पटवारी को किया निलंबित, जानें पूरा मामला…

  • April 14, 2024
  • 100 Views
Spread the love

इंदौर I अपने काम में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों और आरआई पर कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है। अलग-अलग हलका नंबरों में पदस्थ पांच पटवारियों और एक आरआई को कलेक्टर आशीष सिंह ने एक साथ निलंबित कर दिया है। इन सभी पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप है।

दरअसल, दो दिन पहले एडीएम ने विभिन्न पटवारी कार्यालयों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें कार्य में लापरवाही और राजस्व विभाग के कार्यों में अनियमितता मिली थी। उन्होंने इसे लेकर एक रिपोर्ट भी दिया था। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने एक राजस्व निरीक्षक और पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिन पटवारियों को निलंबित किया गया है, उनमें ऋषिता तिवारी पटवारी मल्हारगंज, हरीश शर्मा पटवारी मल्हारगंज, ओम परमार पटवारी बिचोली, नितेश राणा पटवारी राउ, प्रभु दयाल जूनी इंदौर, राजस्व निरीक्षक सुबोध शामिल है।


Spread the love