Chanamurraa

तीसरी बार मोदी की सरकार बनवाइए, हम छत्‍तीसगढ़ से खत्‍म कर देंगे नक्‍सलवाद:अमित शाह

  • April 14, 2024
  • 154 Views
Spread the love

राजनांदगांव। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में रविवार को खैरागढ़ के फतेह मैदान में जमकर गरजे।

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस झूठ बोलने से बाज नहीं आती है। कांग्रेस के अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोलते हैं, पीएम मोदी आरक्षण खत्‍म कर देंगे। लेकिन मैं छत्‍तीसगढ़ की जनता से कहने आया हूं, आरक्षण को कुछ नहीं होने देंगे। आरक्षण दलितों की हो या आरक्षण पिछड़े वर्ग की हो। अमित शाह ने पीएम मोदी की सरकार तीसरी बार बनवाइए, हम छत्‍तीसगढ़ से नक्‍सलवाद खत्‍म कर देंगे।

अमित शाह ने पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के राजनांदगांव उम्‍मीदवार भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा, भूपेश कका इतना सारा भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है अभी भी यहां से सांसद बनना चाहते हैं। मैं आज राजनांदगांव की जनता को कहने आया हूं कि आप लोगों ने भूपेश बघेल को विधानसभा में हराया है, इससे भी बड़े मार्जिन के साथ इनको फिर से घर पर भेजने का काम करिए। उन्‍होंने कहा, भूपेश बघेल ने गंगा जल लेकर शराबबंदी की बात कही थी, लेकिन नहीं किया।

उधर अप्रैल के तीसरे सप्ताह में कांग्रेस भी बड़ी सभा कराने की तैयारी में है। चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा व छग प्रभारी सचिन पायलट की सभा हो सकती है। हालांकि संगठन के पास अभी इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं पहुंची है।

आठ अप्रैल को अमित शाह का था कवर्धा दौरा

नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार शुरू हुए पखवाड़ाभर से अधिक हो गया। प्रचार में 11 दिनों का ही समय शेष रह गया है। अब जाकर पहली बड़ी सभा हो रही है। इसके पहले आठ अप्रैल को शाह कवर्धा आने वाले थे, लेकिन ठीक एक दिन पहले उनकी जगह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को भेजा गया था।

बताया गया कि शाह की सभा के माध्यम से भाजपा अपने खोए गढ़ खैरागढ़ को साधने की तैयारी में है। इस विधानसभा की सीमाएं राजनांदगांव व कवर्धा जिले के साथ डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से भी सटी हुई है। इतना ही नहीं एक छोर मध्यप्रदेश को भी छूता है।चार माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को खैरागढ़ के साथ ही डोंगरगढ़ में भी हार का सामना करना पड़ा था। 


Spread the love