Chanamurraa

राहुल गांधी का भाजपा के संकल्प पत्र पर हमला, बोले- इससे ‘महंगाई’ और ‘बेरोजगारी’ दो शब्द गायब…

  • April 14, 2024
  • 56 Views
Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं- महंगाई और बेरोजगारी। लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती। ‘INDIA’ का प्लान बिलकुल स्पष्ट है- 30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को 1 लाख की पक्की नौकरी। युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाला, अब वो कांग्रेस का हाथ मजबूत कर देश में ‘रोजगार क्रांति’ लाएगा।


Spread the love