Chanamurraa

दर्दनाक हादसा: गेंहू निकालते हुए थ्रेसर मशीन में आई यूवक की गर्दन, कई टुकड़ों में बटा सिर…

  • April 10, 2024
  • 135 Views
Spread the love

अलवर। अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को माधोगढ़ गांव की मालियों की ढाणी में गेहूं की फसल को निकलवाते 28 साल की व्यक्त का सिर के टुकड़े टुकड़े हो गए। गर्दन मशीन में आ गया।

बचाव करते समय दूसरे आदमी का हाथ कट गया। घटना के बाद गांव में शोक छा गया। अकबरपुर थानेदार ओमप्रकाश मीणा ने बताया माधोगढ़ गांव की मालियों की ढाणी में गेहूं की फसल थ्रेसर से निकाल रहे थे। जिसमें बुटोली गांव का निवासी लोकेश सैनी पुत्र श्रीलाल अपने ससुराल माधोगढ़ में गेहूं की ्थ्रेसर पर काम में लगा था। अचानक थ्रेसर मशीन मे आने से लोकेश का पूरे सिर के टुकड़े हो गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसे बचाने के चक्कर में माधोगढ़ निवासी ओम प्रकाश सैनी पुत्र नीलू राम का भी हाथ थ्रेसर में आने से कट गया। जिसको तुरंत अलवर अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया ।

युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। काफी संख्या में गांव के लोग भी वहां पहुंचे। पहले शव को अकबरपुर सीएचसी लाया गया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के तीन बच्चे हैं। वह अपने ससुराल में काम करने आ गया था।


Spread the love