Chanamurraa

इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बड़ी चुनावी सभा को करेंगे संबोधित…

  • April 9, 2024
  • 130 Views
Spread the love

रायपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर है. इसी सिलसिले में देश के गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. यहां गृहमंत्री शाह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 अप्रैल को प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे. यहां केंद्रीय गृहमंत्री शाह राजनांदगांव लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

दौरे पर राजनांदगांव गांव पहुँच रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करेंगे. आपको बता दे, शाह के दौरे से के दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेगे.


Spread the love