Chanamurraa

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा के खिलाफ निर्वाचन आयोग पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज…

  • April 7, 2024
  • 101 Views
Spread the love

रायपुर : कुछ दिनों पहले राजनांदगांव में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के द्वारा दिए गए भाषण को है स्पीच बता कर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया था । इस मामले में प्रदेश में गृह मंत्री विजय शर्मा ने उनके घर का घेराव भी किया जहां वह खुद मौजूद रहें। अब इस मामल की शिकायत करने आज कांग्रेस के नेता निर्वाचन आयोग पहुंचे हुए थे ।

दीपक बैज ने शिकायत में क्या कहा

वर्तमान समय में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा के द्वारा अपने नेतृत्व में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुये छत्तीसगढ़ राज्य के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास स्थान में भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ प्रदर्शन करने गये तथा उनके बंगले के दरवाजा को तोडकर घुसने का प्रयास किया गया। गृहमंत्री जिनके ऊपर राज्य के कानून व्यवस्था को संभालने की जवाबदारी है वे स्वंय लोगो की भीड़ लेकर विरोधी दल के प्रमुख नेता के यहां प्रदर्शन करने गये तथा उन्होंने वहां पर नारे बाजी एवं उपद्रव मचाया। गृहमंत्री स्वंय कानून को अपने हाथ में लेंगे तो पुलिस कैसे उनको नियंत्रण करेगी। उनके इस कृत्य से कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर संवैधानिक संकट खड़ा हो गया था।

आग्रह है कि छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने हेतु तत्काल कानुनी / समुचित कार्यवाही किये जाने की कृपा की जाये। साथ ही जब तक लोकसभा चुनाव चल रहे है। गृहमंत्री विजय शर्मा को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाये। पूर्व में भी कांग्रेस पार्टी ने इसकी शिकायत आपसे किया था। उस शिकायत पर भी कार्यवाही अपेक्षित


Spread the love