Chanamurraa

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, गौरव वल्लभ ने पार्टी से दिया इस्तीफा….

  • April 4, 2024
  • 74 Views
Spread the love

नई दिल्ली।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तेजतर्रार प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना भी साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया है. साथ ही पोस्ट में पार्टी छोड़ने का कारण बताया है. गौरव वल्लभ ने यह भी कहा है कि वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकते हैं.

गौरव वल्लभ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा.मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता. इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं.


Spread the love