Chanamurraa

शराब पीने का आदी था युवक, शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर उठाया खौफनाक कदम….

  • April 4, 2024
  • 145 Views
Spread the love

कोरबा: कोरबा में पति ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घर के मयार पर फंदे से लटकी लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागर का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अशोक यादव (40) है। मोती सागर पर निवासी अशोक यादव बढ़ई का काम करता था। छोटे-मोटे काम लेकर पैसा कमाता था, लेकिन पैसे को वह शराब पीकर उड़ा देता था। बताया गया कि बुधवार की सुबह 10:00 बजे लगभग अशोक यादव की पत्नी काम पर जा रही थी।

इस दौरान अशोक ने शराब पीने के नाम से पैसे मांगे। उसकी पत्नी के पास पैसे नहीं थे, उसने कहा कि काम से वापस लौटने के बाद पैसे दूंगी, लेकिन उसे सब्र नहीं हुआ। उसकी पत्नी के आते तक फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।मृतक अशोक यादव के परिजन रामभुवन यादव ने बताया कि बच्चे स्कूल गए हुए थे। वहीं पति-पत्नी ही घर पर थे, जब उसकी पत्नी चीख-पुकार मचाने लगी, तब मौके पर पहुंचे। इस दौरान अशोक फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।


Spread the love