जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से घटना सामने आई है । जिसने डॉक्टरों को भी परेशान कर दिया है। दरअसल यहां एक बच्चे के गले में मछली फंस गई जिसे निकलने का प्रयास डॉक्टर कर रहें है। बच्चे का नाम समीर गोंड़ बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान एक 14 साल के बच्चे के मुंह में मछली घुस गई और गले मे फंस गई है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के करुमहु गांव की है।
बच्चे की स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण 112 के माध्यम से अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने भी मुंह में फंसे मछली को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद बच्चे को उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है।




