Chanamurraa

कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी….तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना

  • March 18, 2024
  • 103 Views
Spread the love

रायपुर छत्तीसगढ़ में अचानक पिछले कुछ दिनों से तेज धूप पड़ रही थी जिसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में लोग गर्म हवाओं से भी परेशान थे। ऐसे में अब लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। बता दें कि मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दो अलग-अलग ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें अगले 3 घंटे के लिए 6 जिलों और 24 घंटे के लिए 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाएं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

अगले 3 घंटे और 24 घंटो के लिए अलर्ट जारी
ऑरेंज अलर्ट जारी कर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 घंटों में प्रदेश के बलरामपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट जारी कर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ आंधी और ओले गिरने की संभावना है।


Spread the love