Chanamurraa

CRIME NEWS: शादी समारोह से लौट रहे युवक की बेरहमी हत्या, इलाके में फैली सनसनी….

  • March 7, 2024
  • 96 Views
Spread the love

बलरामपुर : जिले के रामचंद्र पुर थाना क्षेत्र में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटना की जाँच में जुट गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम करते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

आपको बता दें कि पूरा मामला रामचंद्र पुर थाना क्षेत्र के सिलाजू गांव से लगे हुए भेलवा ड़ामर जंगल का है, जहाँ पर रोड के किनारे आनंदपुर निवासी 25 वर्षीय जमशेद अंसारी जो बीती रात शादी समारोह में शामिल होने रेवतीपुर गांव गया था।रात में वहां से वापस अपने घर आ रहा था, इसी बीच अज्ञात आरोपियों द्वारा जमशेद का गला रेतकर शव को सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए है।

वही सुबह इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रामानुजगंज सनावल मार्ग को जाम करते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे थे साथ में अम्बिकापुर से फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।


Spread the love