Chanamurraa

Raipur News:कपड़े धोने के नाम पर हुआ विवाद, फिर पति ने गुस्से में गले में घोपी कैंची, पत्नी की हुई मौत…

  • March 7, 2024
  • 66 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगातार हत्याओं का मामला सामने आ रहा है। विधानसभा इलाके में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या के बाद खरोरा इलाके से एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

यहां कपड़ा धोने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने कैंची से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, मृतका तीजन बाई देवांगन और उसके पति यज्ञबल देवांगन का विवाद होता रहता था। सुबह पति बोला कि तुम कपड़े धो दो तो तीजन बोली मैं कपड़ा धोने यहां नहीं आई हूं। इसके बाद आरोपी पति ने कैंची से उसके गले में हमला कर दिया। लहूलुहान पत्नी को पड़ोसियों ने खरोरा में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद अरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


Spread the love