Chanamurraa

CG- BSF जवान की पत्नी इस हाल में मिली, नजारा देखकर पुलिस भी हिल गयी, CCTV फुटेज में भी…

  • June 23, 2024
  • 132 Views
Spread the love

भिलाई : बीएसएफ जवान की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मोहल्ले के लोगों ने घर की बालकनी के बाहर लाश देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। घटना इंदिरा नगर सुपेला की है। जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर में बीएसएफ जवान पत्नी पिंकी सिंह के साथ रहता था। देर रात पिंकी का शव बालकनी के बाहर संदिग्ध हालत में झूलता देखा गया।

मोहल्ले वालों ने घर के अंदर मौजूद उसके पति संतोष सिंह को इसकी जानकारी दी। इस घटना की सूचना तुरंत डायल-112 को फोन कर दी गई। सुपेला पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि पिंकी ने अपनी चुनरी को रेलिंग में बांधकर फांसी लगाई है। लेकिन उसने किस तरह से फंदा लगाया होगा, यह सवाल अभी नहीं सुलझा है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है। हालांकि सीसीटीवी से भी बहुत कुछ साफ नहीं है। फिलहाल पुलिस मामला आत्महत्या का प्रतीत तो हो रहा है, लेकिन पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में महिला के कमरे से नीचे का वीडियो दिख रहा है। ऊपर का वीडियो नहीं दिख रहा है। फुटेज में महिला रेलिंग पर झूलती दिख रही है, लेकिन रेलिंग से ऊपर छत पर कोई था कि नहीं यह नहीं दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक पिंकी का पति संतोष सिंह बीएसएफ में राजपूत रीजनल हेडक्वार्टर भिलाई में पदस्थ है। स्थानीय कार्यालय में ड्यूटी होने से वो अक्सर अपने घर आ जाता था। इसके बाद सुबह फिर से ड्यूटी चला जाता था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए रखवा दिया है।


Spread the love