Chanamurraa

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्लाक स्तर पर कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी में

  • June 23, 2024
  • 143 Views
Spread the love

रायपुर : बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन करेगी। पहले ही बिजली कटौती को लेकर सरकार को घेरती रही कांग्रेस अब भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहाहै कि पिछले 6 महीने में ऐसा लगता नहीं है कि हम छत्तीसगढ़ में रह रहे हैं। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ के हर जिले में हर गांव में बिजली की कटौती की जा रही है।

उसके कारण छत्तीसगढ़ का आम नागरिक बहुत ज्यादा परेशान है। कांग्रेस ने हा है कि बीजेपी की सरकार ने छत्तीसगढ़ में बिजली के दाम में बढ़ोतरी कर दी। 24 घंटे बिजली वाले छत्तीसगढ़ राज्य में 12-12 घंटे कटौती हो रही है। कई ऐसे इलाके हैं जहां दो-दो-तीन दिन तक बिजली नहीं आ रही है। जिसकी वजह से आम आदमी परेशान है। कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में प्रदेश के सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन आयोजित करने जा रही है।

माना जा रहा है कि इस आंदोलन में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कई बार प्रदेश में चल रहे बिजली कटौती को लेकर सरकार पर निशाना साध चुके हैं। कांग्रेस का आरोप है कि बिजली की ना सिर्फ कटौती हो रही है, बल्कि ओवरबिलिंग से भी लोग परेशान हैं।


Spread the love