Chanamurraa

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी

  • March 21, 2024
  • 137 Views
Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा की तीसरी लिस्ट में मात्र 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. ये सभी उम्मीदवार तमिलनाडु के लोकसभा सीटों से उतारे गए हैं.

भाजपा की तीसरी लिस्ट में तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को भी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा गया है. उन्हें चेन्नई साउथ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं कोयंबटूर से बीजेपी के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को टिकट दिया गया है.

चेन्नई साउथ लोकसभा सीट- तमिलिसाई सुदंरराजन
चेन्नई सेंट्रल लोकसभा सीट- विनोज पी सेल्वम
वेल्लोर लोकसभा सीट- ए. सी शणमुगम
कृष्णागिरी लोकसभा सीट- सी नरसिम्हन
नीलगिरी लोकसभा सीट- एल मुरुगन
कोयंबटूर लोकसभा सीट- के. अन्नामलाई
पेरमबलुर लोकसभा सीट- टी आर. पारिवेनधर
थोथुक्कुड़ी लोकसभा सीट- नैनर नागेंद्रन
कन्याकुमारी लोकसभा सीट- पॉन. राधाकृष्णन


Spread the love
  • Tags: