Chanamurraa

ईडी के अफसरों की टीम ने मुख्यमंत्री के ठिकानों पर दी दबिश

  • March 21, 2024
  • 163 Views
Spread the love

नयी दिल्ली । ईडी के अफसरों की टीम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ठिकानों पर दबिश दी है। खबर है कि मुख्यमंत्री निवास में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी है कि सर्चिंग के बाद पूछताछ भी मुख्यमंत्री से हो सकती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं लगाई है, यानी कि सबूतों के आधार पर अभी भी ईडी शराब घोटाले में दिल्ली सीएम को अरेस्ट कर सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि अपनी अर्जी में अरविंद केजरीवाल ने मांग की थी कि कोर्ट की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया जाए।


Spread the love