Chanamurraa

सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी…बेरोजगारी और महंगाई हमारा मुख्य मुद्दा

  • March 11, 2024
  • 117 Views
Spread the love

राजनांदगांव : लोकसभा चुनाव अब कुछ ही दिन बाकि है, ऐसे में सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है, इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सोमवार को गंडई पहुंचे। भूपेश बघेल कांग्रेस से राजनांदगांव लोकसभा सीट के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद यह पहला दौरा था। क्षेत्र के कांग्रेसियों ने जमकर स्वागत किया। भूपेश ने नगर के कुल देवी मां गंगई मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

बता दें कि नगर के रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे परिवार के साथ कान्हा नेशनल पार्क दौरे के दौरान गंडई के साथियों ने राजनांदगांव लोक सभा से चुनाव लड़ने के लिए कहा था जिस पर पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। चुनावी मुद्दों के विषय पूछे गए सवाल पर उन्हों ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी हमारा मुख्य मुद्दे रहेगा। जिसे लेकर हम चुनाव लड़ रहे हैं।


Spread the love