Chanamurraa

विधायक सर का निराला अंदाज…विधायक के कॉल पर अधिकारी ने कहा- 2-3 दिन में हो जाएगा सर…

  • March 7, 2024
  • 61 Views
Spread the love

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते है। उनका अंदान और एक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

बुधवार को विधायक सेन नेहरू नगर फ्लाईओवर ब्रिज पहुंचे थे यहां उनको ब्रिज में गड्ढे और रॉड निकले हुए दिखे। फिर क्या विधायक ने तत्काल पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को फोन मिलाया। विधायक के कॉल पर अधिकारी ने कहा- दो-तीन दिन में ठीक हो जाएगा।

विधायक ने अधिकारी से कहा- 7 साल पहले 2017 में बने नेहरू नगर फ्लाई ओवर ब्रिज में कई जगह गड्ढे हो गए हैं। साथ ही एक्सपैन्शन ज्वाइंट में रॉड निकल गया है। यह ब्रिज भाजपा शासनकाल में पास हुआ था। इसका निर्माण कांग्रेस शासनकाल में हुआ। इसमें इतनी जल्दी गड्ढे कैसे हो गए।


Spread the love