Chanamurraa

Olympics 2024: भारतीय टीम के शेड्यूल का ऐलान, देखें कब किससे भिड़ेगी इंडिया…

  • March 7, 2024
  • 143 Views
Spread the love

Olympics 2024: इस साल ओलंपिक का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा। वहीं इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शेड्यूल ऐलान हो गया है। तोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारत को पूल बी में रखा गया है। ये मुकाबले कोलोंबेस के युवेस-डु-मेनोइर स्टेडियम में खेले जाएंगे। बेल्जियम पुरुष वर्ग में गत चैंपियन है।

Olympics 2024: हॉकी इवेंट के लिए शेड्यूल का ऐलान

27 जुलाई- vs न्यूजीलैंड

29 जुलाई- vs अर्जेन्टीना

30 जुलाई- vs आयरलैंड

01 अगस्त- vs बेल्जियम

02 अगस्त- vs ऑस्ट्रेलिया

गोल्ड मेडल के लिए इस दिन खेला जाएगा मुकाबला

पूल ए में नीदरलैंड, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका को जगह मिली है। बता दें क्वार्टर फाइनल चार अगस्त को जबकि सेमीफाइनल छह अगस्त को खेला जाएगा। ब्रॉन्ज मेडल का प्ले ऑफ और फाइनल आठ अगस्त को होगा। ये सभी मुकाबले कोलोंबेस के युवेस-डु-मेनोइर स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं, बेल्जियम पुरुष वर्ग में गत चैंपियन है।


Spread the love
  • Tags: