Chanamurraa

छत्तीसगढ़ में निवेश के नए आयाम: सीएम साय से कुमारमंगलम बिड़ला ने की विस्तार से चर्चा

  • January 24, 2025
  • 15 Views
Spread the love

Chhattisgarh : मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट के दौरान मुख्यमंत्री साय और आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमारमंगलम बिड़ला ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा की। इस बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन, और हरित औद्योगिकीकरण के नए अवसरों पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार की निवेशकों के अनुकूल नीतियों, उद्योगों के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचे, और प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बिड़ला ग्रुप को राज्य में विभिन्न क्षेत्रों, में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

इस बैठक से यह स्पष्ट हुआ कि छत्तीसगढ़ अपनी नीतियों और संसाधनों के बल पर निवेशकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि राज्य में नए निवेश से विकास और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।


Spread the love