Chanamurraa

गणतंत्र दिवस समारोह 2025मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा में करेंगे ध्वजारोहण

  • January 22, 2025
  • 16 Views
Spread the love

रायपुर /गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्री, सांसद और विधायक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगे।

राज्यभर में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अतिथियों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा में ध्वजारोहण करेंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़ और विजय शर्मा बस्तर में तिरंगा फहराएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग में मुख्य अतिथि होंगे।

मंत्रीगण द्वारा ध्वजारोहण:

रामविचार नेताम (सूरजपुर)

दयालदास बघेल (महासमुंद)

केदार कश्यप (दंतेवाड़ा)

लखन लाल देवांगन (जशपुर)

श्याम बिहारी जायसवाल (गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही)

ओ.पी. चौधरी (बिलासपुर)

टंक राम वर्मा (राजनांदगांव)

श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े (बलरामपुर)

सांसदगण द्वारा ध्वजारोहण:

बृजमोहन अग्रवाल (धमतरी)

विजय बघेल (कबीरधाम)

संतोष पांडेय (गरियाबंद)

चिंतामणि महाराज (कोरिया)

श्रीमती रूपकुमारी चौधरी (बलौदाबाजार)

राधेश्याम राठिया (जांजगीर-चांपा)

श्रीमती कमलेश जांगड़े (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई)

महेश कश्यप (कांकेर)

भोजराज नाग (सुकमा)

देवेंद्र प्रताप सिंह (कोंडागांव)

विधायकों की जिम्मेदारी:

सुश्री लता उसेंडी (नारायणपुर)

गुरू खुशवंत साहेब (बेमेतरा)

श्रीमती गोमती साय (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर)

प्रणव कुमार मरपच्ची (सारंगढ़-बिलाईगढ़)

ललित चंद्राकर (बालोद)

पुन्नूलाल मोहले (सक्ति)

अमर अग्रवाल (मुंगेली)

अजय चंद्राकर (मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी)

किरण देव (बीजापुर)


Spread the love