Chanamurraa

छत्तीसगढ़ में सर्दी की रफ्तार तेज , तापमान पहुंचा 10 डिग्री

  • November 17, 2024
  • 38 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में राज्य में सर्दी की रफ्तार बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।

अंबिकापुर, जशपुर, बलरामपुर में पारा 10 डिग्री तक पहुंच गया है। यह सामान्य से कम है। विभाग के अनुसार, अगर दो डिग्री तापमान और गिरता है तो शीत लहर चलनी शुरू हो वहीं, राजधानी रायपुर में रात के तापमान में ये गिरावट हफ्तेभर जारी रहेगा।

प्रदेश में उत्तरी हवाओं का आना शुरू हो गया है इसलिए उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट हो रही है। विभाग ने कहा कि आने वाले 5 दिनों में राज्य के कई जिलों के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है।


Spread the love