Chanamurraa

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप-जांच जारी

  • November 17, 2024
  • 48 Views
Spread the love

कोरबा : कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर में अलसुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पास एक लाश को लावारिस हालत में पड़ा देखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।


मृतक कौन है और कहां से है अभी इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज रविवार कटघोरा का बाजार दिन है, हो सकता है कोई बाहरी व्यापारी या दुकानदार हो। मृतक के पास एक छोटा बैग है और मृतक के मुंह से झाग निकला दिख रहा है। फिलहाल पुलिस व्यक्ति की मौत कैसे हुई और वह कौन हैं, इसकी जांच कर रही हैं।


Spread the love