Chanamurraa

ये है ‘O’clock’ का असली मतलब क्‍या आप जानते हैं ओ क्लॉक में ‘O’ की दिलचस्प कहानी…

  • September 22, 2024
  • 44 Views
Spread the love

नई दिल्‍ली : जब आप अंग्रेजी में समय बताते हैं तो वन टू 12 के बाद ओ’ क्‍लॉक का इस्तेमाल करते हैं। क्या कभी आपके मन में सवाल आया कि ओ’ क्लॉक का असली मतलब क्‍या है? ओ’ क्‍लॉक में ‘ओ’ का क्या लेना-देना है? आइए हम आपको बताते हैं कि इन दोनों सवालें के जवाब और इसके पीछे की दिलचस्प कहानी…

‘ओ’ क्लॉक का इस्तेमाल अंग्रेजी भाषा में वक्त बताने के लिए किया जाता है। 14वीं शताब्दी में पहली बार ‘ऑफ द क्लॉक’शब्द का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद से समय बताने के लिए वन टू 12 के बाद ‘ऑफ द क्लॉक’ का यूज होने लगा। जैसे- हिंदी में तीन बजे हैं को अंग्रेजी में बताने के लिए – थ्री’ ऑफ द क्लॉक कहा जाता था। बता दे कि मध्ययुगीन काल में चर्च की घंटियों और घड़ी के टावरों से समय मापा जाता था।

यह ओ क्लॉक की असली कहानी
जैसे-जैसे भाषा का विकास हुआ, वैसे ही ‘ऑफ द क्लॉक’ में ऑफ द को सिर्फ ‘ओ’ कर दिया गया। इसके बाद ‘ऑफ द क्लॉक’ को संक्षिप्‍त रूप में ओ’ क्‍लॉक कहा और लिखा जाने लगा। 16वीं शताब्दी तक ओ’ क्‍लॉक आम बोलचाल में शामिल हो गया। यानी कि ओ’ क्‍लॉक शब्‍द की उत्‍पत्ति अंग्रेजी भाषा में शब्दों को छोटा और सरल बनाने की प्रक्रिया से हुई। इसका असली मतलब ऑफ द क्लॉक था।


Spread the love