Chanamurraa

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, वीडियो बनाकर बयां किया दर्द और फिर…

  • September 17, 2024
  • 37 Views
Spread the love

जांजगीर-चांपा जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने मोबाइल से वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपना दर्द बयां कर रहा है। कुछ पहले पत्नी से विवाद हुआ था। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक़ यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरित गांव का है। नवागढ़ थाना के किरित गांव का रहने वाला मुकेश कुमार धीवर 8 साल पहले अपने ही गांव की युवती से लव मैरिज किया था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसकी पत्नी घर छोड़ कर अपने घर चली गई साथ ही दो बच्चों को भी ले गई। पत्नी से दूर होकर पति ने अपने परिजनों से भी विवाद किया और पत्नी को मनाने की कोशिश की। इसके बाद भी रिश्तों में सुधार नहीं आने पर युवक ने अपनी जीवन समाप्त करने की ठान ली।

15 सितंबर को खेत में कीटनाशक दवा लेकर पहुंचा। जहां युवक ने अपने मौसा सहित परिवार के लोगों को अपनी पीड़ा बताई और अपनी पत्नी को भी अपने दिल की बात बताई। उसने जहर पीने से पहले अपनी पत्नी को बार-बार समझाने की कोशिश की और कहा इस वीडियो को देखने के बाद अपने प्यार का एहसास होने की उम्मीद जताई। उसके बाद उसने वीडियो बनाते हुए ही कीटनाशक दवा पी ली। इस वीडियो को देखने के बाद परिवार के लोग खेत में पहुंचे और गंभीर अवस्था में युवक को उपचार के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। इस मामले में नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


Spread the love