Chanamurraa

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावानी, कोरबा सहित इन 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी….

  • September 10, 2024
  • 49 Views
Spread the love

रायपुर । प्रदेश में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए रेड और 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अति भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर में सोमवार रात से लगातार बारिश जारी है। धमतरी में मुरुम सिल्ली बांध 100% भर चुका है। उसके 3 गेट खोले गए हैं। प्रदेश के रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में रात से ही बारिश लगातार जारी है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 4% ज्यादा पानी बरस चुका है।

इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट-

रायपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरगढ़-छुईखदान- गंडई, मुंगेली।


इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट-

बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, कोरिया, महासमुंद, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर, सरगुजा।


Spread the love