Chanamurraa

जानें क्या होती है टेंपल ज्वेलरी? खरीदने से पहले यहां देखें इसका लेटेस्ट कलेक्शन

  • July 31, 2024
  • 115 Views
Spread the love

नई दिल्ली : भारत विविधता का देश है। यहां हर राज्य का अपना अलग पहनावा है, अपना अलग खाना है। बात करें दक्षिण भारत की तो लोगों को दक्षिण भारत का खाना काफी पसंद आता है। पर, क्या आप जानते हैं कि दक्षिण भारत का पहनावा भी बेहद खास होता है।

शादी विवाह में महिलाएं साउथ की साड़ी और ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। वहां के खास गहनों की बात करें तो टेंपल ज्वेलरी का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। आपने अक्सर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को टेंपल ज्वेलरी पहने देखा होगा। ये देखने में काफी खास लगती है।

अगर बात करें टेंपल ज्वेलरी की खासियत की तो टेंपल ज्वेलरी को बनाने के लिए देवी-देवताओं, मंदिर के शिखरों, और दैवीय मूर्तियों से प्रेरणा ली जाती है। टेंपल ज्वेलरी का इतिहास सदियों पुराना है।

एक समय था जब टेंपल ज्वेलरी सिर्फ राजघराने की महिलाएं पहनती थीं, लेकिन अब अक्सर दुल्हनों को टेंपल ज्वेलरी पहने देखा जाता है। अगर आप भी अपने कलेक्शन में इसे शामिल करना चाहती हैं तो आइए आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाते हैं।

ज्यादातर महिलाओं को इसी तरह की टेंपल ज्वेलरी पसंद आती है। इस तरह की ज्वेलरी काफी हैवी होती है, जिस वजह से इसके साथ गले में कुछ और पहनने की जरूरत ही नहीं पड़ती। अगर आप भी इस तरह का नेकपीस खरीदने का प्लान कर रही हैं तो उसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स जरूर पहनें।

एरिका फर्नांडिस

मशहूर अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस ने टेंपल ज्वेलरी को साउथ की पारंपरिक साड़ी के साथ ही पहना था, जिस वजह से उनका लुक प्यारा दिख रहा था। उनके इस हार पर मंदिर की कलाकृति बनी थी। ऐसे में आप भी इस तरह की डिजाइन का चयन करके अपने लिए हार तैयार करा सकती हैं।

करिश्मा तन्ना का हार

करिश्मा तन्ना की ये तस्वीर उनकी शादी के तुरंत बाद की है। ज्यादातर नई दुल्हनें शादी के बाद भी इस तरह की ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। उनकी इस टेंपल ज्वेलरी के ऊपर महीन पर्ल का वर्क है, जो इसे बाकी नेकपीस से अलग कर रहा था। आप भी इस तरह की डिजाइन का चयन कर सकती हैं।

मौनी रॉय का लंबा हार

इस लंबे से नेकपीस में खूबसूरत से गणपति महाराज की तस्वीर बनी है। ये देखने में भी काफी क्यूट लग रहा है। इस हार को काफी बारीकी से तैयार किया गया है, जिस वजह से इसका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। आप ऐसी टेंपल ज्वेलरी अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें।


Spread the love