पेरिस : पेरिस ओलंपिक में जा रहे 117 खिलाड़ियों के भारतीय दल में शामिल महिला एथलीट्स के बारे में जानिए। यहां पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय महिला खिलाड़ियों की लिस्ट दी जा रही है।
पेरिस ओलंपिक 2024 शुरू होने वाले हैं। ओलंपिक में शामिल होने के लिए भारतीय खिलाड़ी पेरिस पहुंचने लगे हैं। इस बार भारत की ओर से 117 एथलीट्स का दल पेरिस जा रहा है। इस दल में लगभग 40 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमें मीराबाई चानू से लेकर पीवी सिंधु जैसी टाॅप एथलीट्स हैं, तो वहीं महज 14 साल की धिनिध देसिंघु जैसी सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक में जा रहे 117 खिलाड़ियों के भारतीय दल में शामिल महिला एथलीट्स के बारे में। यहां पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय महिला खिलाड़ियों की लिस्ट दी जा रही है।
ओलंपिक 2024 में शामिल महिला खिलाड़ियों की सूची
पीवी सिंधु – बैडमिंटन महिला सिंगल्स
अश्विनी पोनप्पा – बैडमिंटन महिला डबल्स
तनिषा क्रैस्टो- बैडमिंटन महिला डबल्स
मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग महिला 49 किग्रा
निकहत जरीन- मुक्केबाजी महिला 50 किग्रा
प्रीति पवार- मुक्केबाजी महिला 54 किग्रा
जैस्मीन लेम्बोरिया- मुक्केबाजी महिला 57 किग्रा
लवलीना बोरगोहेन – मुक्केबाजी महिला 70 किग्रा
विनेश फोगाट – कुश्ती महिला 50 किग्रा
रीतिका हुड्डा- कुश्ती महिला 76 किग्रा
निशा दहिया कुश्ती महिला 68 किग्रा
अंतिम पंघाल – कुश्ती महिला 53 किग्रा
अंशु मलिक – कुश्ती महिला 57 किग्रा
दीपिका कुमारी- तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत, महिला टीम
भजन कौर- तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत, टीम
राजेश्वरी कुमारी- निशानेबाजी महिला ट्रैप
श्रेयसी सिंह – निशानेबाजी महिला ट्रैप
रिदम सांगवान- शूटिंग महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम
मनु भाकर – शूटिंग महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल
ईशा सिंह- शूटिंग महिला 25 मीटर पिस्टल
माहेश्वरी चौहान- शूटिंग महिलाओं की स्कीट और स्कीट मिक्सड टीम
रायजा ढिल्लों- शूटिंग महिला स्कीट
अंजुम मौदगिल- शूटिंग महिल 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
सिफ्त कौर समरा- शूटिंग महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
एलावेनिल वलारिवन – शूटिंग महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम
रमिता जिंदल- शूटिंग महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम
श्रीजा अकुला- टेबल टेनिस महिला सिंगल्स
अर्चना कामथ – टेबल टेनिस महिला टीम
मनिका बत्रा- टेबल टेनिस महिला सिंगल्स, टीम
अदिति अशोक-गोल्फ महिला व्यक्तिगत
दीक्षा डागर- गोल्फ महिला व्यक्तिगत
धिनिधि देसिंघु – तैराकी महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल
नेत्रा कुमानन- नौकायन महिलाओं की एक व्यक्ति डिंगी
किरण पहल -एथलेटिक्स (महिला 400 मीटर, 4X400 मीटर रिले
विथ्या रामराज- एथलेटिक्स महिलाओं की 4X400 मीटर रिले
सुभा वेंकटेशन -एथलेटिक्स महिलाओं की 4X400 मीटर रिले
पूवम्मा एमआर- एथलेटिक्स महिला 4X400 मीटर रिले
प्राची -एथलेटिक्स महिला 4X400 मीटर रिले
प्राची चौधरी कलियार एथलेटिक्स रिजर्व
तुलिका मान – जूडो महिला + 78 किग्रा




