Chanamurraa

पूजा खेडकर विवाद के बीच यूपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा! 2029 तक था कार्यकाल

  • July 20, 2024
  • 108 Views
Spread the love

नई दिल्ली : यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा है। मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 में समाप्त होने वाला था।

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। सोनी ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा है।

स्वीकार नहीं हुआ इस्तीफा!
हालांकि, सूत्रों को कहना है कि मनोज सोनी के इस्तीफे का मसला IAS पूजा खेडकर से जुड़ा नहीं है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सूत्र के अनुसार उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है।

सोनी ने 2017 में यूपीएससी में बतौर सदस्य ज्वॉइन किया था। 16 मई, 2023 को उन्हें यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन का अध्यक्ष बनाया गया।


Spread the love